नरौरा में गंगा के तट पर आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
