कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी ने एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता को लात घूसों से पीटा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कमलनाथ सरकार में खेल एवं युवा कल्याण और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी एक कार्यक्रम में रीवा पहुँचे थे। जहाँ के सर्किट हाउस में उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्बोधित करनी थी। जिस हॉल में यह कार्यक्रम होना था उसमें काफ़ी भीड़ थी। मंत्री के पहुँचते ही धक्का मुक्की होने लगी, इस दौरान मंत्री को भी धक्का लग गया जिसके बाद उन्होंने गुस्से में एक कार्यकर्ता को लात मारकर हॉल से बाहर कर दिया।
