कमलेश तिवारी मर्डर केस: शूटरों की हुई पहचान, मां ने बीजेपी नेता पर लगाए आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कमलेश तिवारी हत्याकांड में नया मोड़ आया। हिंदू समाज पार्टी नेता की मां ने स्थानीय बीजेपी नेता शिव कुमार गुप्ता पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। कमलेश की मां ने महमूदाबाद स्थित राम जानकी मंदिर की मुकदमेबाजी को भी हत्याकांड की वजह बताया। वहीं मिठाई खिलाने के बहाने हत्या करने वाले आरोपियों की फोटो सामने आई। जिनके नाम फरीदुद्दीन पठान उर्फ मुईनुद्दीन शेख और अशफाक शेख हैं। 2 मौलाना बिजनौर से गिरफ्तार हुए।
