2015 का भड़काऊ भाषण था कमलेश की हत्या की वजह, 24 घंटे में ही सुलझा केस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
24 घंटे में ही यूपी पुलिस ने कमलेश तिवारी हत्याकांड सुलझाया। हत्या की साजिश सूरत में रची गई। साजिशकर्ता मुफ्ती नईम काजमी और मौलाना अनवारुल के अलावा 3 संदिग्ध गिरफ्तार हुए। हत्या की वजह कमलेश का 2015 का भाषण था। जिसमें कमलेश ने आजम के RSS में 'गे' लोगों के शामिल होने के बयान पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया। तब कमलेश का गला काटने पर इनाम दिए जाने की बात हुई थी।
