कृषि कानून वापसी के पीएम के फैसले के खिलाफ कंगना, कहा- गलत का समर्थन आपको भी गलत बनाता है
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों वापस लिए तो कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत, अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है। उन्हें बधाई जो ऐसा चाहते हैं।' कंगना ने लिखा- प्रधानमंत्री की मंशा अच्छी है। वह "पग" का सम्मान करते हैं। लेकिन जो ताकतें विरोध कर रही थीं, वे इसे सरकार का आत्मसमर्पण मानेंगी।
