कमल हासन ने गृहिणियों को सैलरी देने का किया वादा, समर्थन में उतरे शशि थरूर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में पांव जमाने की कोशिश कर रहे एक्टर कमल हासन ने कहा कि अगर उनकी पार्टी तमिलनाडु में चुनाव जीतती है, तो गृहणियों को घर में काम करने के लिए भुगतान किया जाएगा। इस भुगतान का मकसद उनके काम को पहचान देना है। वहीं शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं कमल हासन के घर के काम को सैलरीड प्रफेशन का दर्जा दिया जाने के विचार का स्वागत और समर्थन करता हूं।
