आरा जा रहे कन्हैया कुमार के काफिले पर हुआ हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कन्हैया कुमार के काफिले पर हमले की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आज एक बार फिर कन्हैया के काफिले पर हमला हुआ। कन्हैया कुमार बिहार में आरा के रमना मैदान जा रहे थे। उसी दौरान स्थानीय लोगों ने कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला कर दिया। इस दौरान उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पहले भी कन्हैया कुमार के काफिले पर कई बार हमला किया गया था।
