x

दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए कपिल मिश्रा, बोले- ये केवल इसी पार्टी में संभव

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

भाजपा ने कपिल मिश्रा को दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दिल्ली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली भाजपा कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश पर कपिल मिश्रा को दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मिश्रा ने उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी और आलाकमान का आभार प्रकट किया है।