कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सपा के समर्थन से पहुंचेंगे राज्यसभा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया। सिब्बल ने कांग्रेस छोड़ने का आज खुद ऐलान किया। उन्होंने तो गांधी परिवार को कांग्रेस से हटने और नए नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की थी। उनके इस बयान के बाद अशोक गहलोत ने निशाना साधा था। अब सिब्बल ने कांग्रेस से अलग राह चुन ली है। फिलहाल, वे समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जा रहे हैं।
