x

सिब्बल का अलीगढ़ जिलाधिकारी को पत्र, धर्म संसद से पहले कार्रवाई का आग्रह

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: free press journal

वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने अलीगढ़ जिलाधिकारी से 22 जनवरी को होने वाले अगले 'धर्म संसद' कार्यक्रम में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। जिले में 144 धारा लागू करने का भी आग्रह किया। अलीगढ़ में 22-23 जनवरी को इस कार्यक्रम की योजना है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरिद्वार धर्म संसद मामले में आदेश पारित करने के एक दिन बाद कपिल सिब्बल ने यूपी में अधिकारियों को लिखा।