कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने का किया ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आज कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने का ऐलान किया। येदियुरप्पा ने भावुक स्वर में कहा, "मैं दोपहर के भोजन के बाद इस्तीफा दे दूंगा।'' येदियुरप्पा ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मुझे केंद्र में मंत्री बनने के लिए कहा, लेकिन मैंने कहा कि मैं कर्नाटक में रहूंगा। येदियुरप्पा ने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं।
