रोहिंग्याओं को भेजा जाएगा वापस: कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया एफिडेविट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कर्नाटक सरकार अपने पुराने बयान से पलटी। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक संशोधित हलफनामा दायर हुआ। पहले सरकार ने कहा था कि बेंगलूरू में रहने वाले रोहिंग्याओं को निर्वासित करने की उनकी कोई योजना नहीं है। जबकि ताजा हलफनामे में कहा गया है कि उन्होंने कर्नाटक में 126 रोहिंग्याओं की पहचान की है। इन रोहिंग्याओं को कर्नाटक पुलिस ने अपने किसी भी शिविर में नहीं रखा है।
