एसीबी को भ्रष्टाचार मामले में फटकारने पर कर्नाटक हाईकोर्ट के जज को धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Karnataka judiciary
कर्नाटक हाईकोर्ट के जज एचपी संदेश ने आरोप लगाया कि एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी को भ्रष्टाचार मामले में फटकारने पर हाईकोर्ट के मौजूदा जज ने उन्हें ट्रांसफर की धमकी दी। जस्टिस संदेश ने कहा- "एसीबी एडीजीपी एक शक्तिशाली व्यक्ति लगता है। मैं किसी से नहीं डरता। मैंने कोई भी संपत्ति जमा नहीं की। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं किसान का बेटा हूं। मैं जमीन जोतने को तैयार हूं।"
