कर्नाटक हाई कोर्ट ने POCSO मामले में बीएस येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
कर्नाटक हाई कोर्ट ने बच्ची के यौन शोषण से जुड़े मामले में भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। बार एंड बेंच के मुताबिक, न्यायमूर्ति एस कृष्ण दीक्षित ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। क्या आपका कहना है कि वह देश छोड़कर भागेंगे? वह बेंगलुरू से दिल्ली आकर क्या कर सकते हैं।"