हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, अलर्ट पर प्रशासनिक अमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
25 फरवरी को मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद आज कर्नाटक हाईकोर्ट हिजाब विवाद पर फैसला सुनाएगा। इससे पहले एहतियातन सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दिया गया। इसके अलावा, 19 मार्च की सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू कर दी गई है। कलबुर्गी के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। बाहरी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी, लेकिन सभी स्कूलों और कॉलेजों की आंतरिक परीक्षाएं स्थगित होंगी।
