हिजाब विवाद: आज कर्नाटक सीएम करेंगे मंत्रियों और अधिकारियों संग अहम बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई आज मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ अहम बैठक में हालात पर चर्चा करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री बसवराज ने कहा, 'मैं हर किसी से अपील करता हूं कि वे मिल-जुल कर काम करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। कक्षा 10 तक के सभी कॉलेज सोमवार से खुलेंगे। डिग्री कॉलेज बाद में खुलेंगे।' गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने पुलिस को विद्यार्थियों के साथ संयम से डील करने को कहा।
