काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन: यूपी के तीन करोड़ घरों में जलेंगे दीपक, एक महीने तक मनाया जाएगा जश्न
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the print
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और मथुरा में मंदिर निर्माण की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से चुनावी माहौल के दरमियान श्रद्धा और आस्था के साथ जश्न की तैयारी है। इन तैयारियों में भाजपा ने तय किया है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन वाले दिन यूपी के तीन करोड़ घरों में न सिर्फ दीपक जलाए जाएंगे, बल्कि यह जश्न अगले एक महीने तक मनाया जाएगा।
