काशी विश्वनाथ धाम: लोकार्पण के बाद पीएम मोदी खिड़किया घाट से अस्सी घाट तक करेंगे जल विहार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित करने के बाद 13 दिसंबर 2021 की शाम को प्रधानमंत्री मोदी जलविहार कर घाटों पर मनाए जाने वाले उत्सव को निहारेंगे। इस दौरान पीएम मोदी की जलयान यात्रा पर उनके साथ देश के अलग-अलग राज्यों के 13 मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। 14 दिसंबर 2021 को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के सुशासन सम्मेलन को प्रधानमंत्री मोदी बनारस रेल कारखाना में संबोधित करेंगे।
