केजरीवाल ने डॉक्टरों के लिए मांगा भारत रत्न, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र
Shortpedia
Content Team
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख इस बार डॉक्टरों को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने इसमें नर्स और पैरामेडिक्स को शामिल करने का सुझाव भी दिया है। केजरीवाल ने कहा है कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान गंवाई और उनका शुक्रिया अदा करने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसके लिए नियमों में बदलाव करने को भी कहा है।