दिल्ली में विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू करेगी केजरीवाल सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू करेगी। जानकारी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि, "दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होगी। सरकार महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू करेगी जहां महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं, जांच, दवाइयां व टेस्ट मुफ्त उपलब्ध होंगे।"
