अमृतसर पहुंचे केजरीवाल, कुंवर विजय प्रताप की आप में एंट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
दिल्ली सीएम केजरीवाल आज करीब सवा 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतकर सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। दोपहर तीन बजे श्री दरबार साहिब के दर्शन करके दोपहर साढ़े 3 बजे श्री दुगर्याणा मंदिर के दर्शन करेंगे। केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पंजाब की सियासत में ये बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। कुंवर विजय प्रताप 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
