उत्तराखंड पहुंचे केजरीवाल, वोटर्स साधने के लिए बिजली फ्री और पुराने बिजली बिल माफी की घोषणाएं कीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आज अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर दून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से 300 यूनिट बिजली फ्री और पुराने बिजली बिल माफ किए जाने संबंधी वादे किए। केजरीवाल ने कहा- 'हम वादा कर रहे हैं कि हमारी सरकार आई तो हम पांच साल तक टैक्स नहीं बढ़ाएंगे। कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाएंगे। चोरी रोकेंगे। हम चोरी नहीं करते। हम जनता के फंड से चलने वाली पार्टी हैं।'
