केजरीवाल बोले- रद्द हों सीबीएसई की परीक्षाएं, बन सकती है कोरोना का बड़ा हॉटस्पॉट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को कैंसिल किया जाए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 6 लाख बच्चे और 1 लाख टीचर बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। ये कोरोना संक्रमण का बड़ा हॉटस्पॉट बन सकता है। छात्रों के वार्षिक प्रदर्शन का आकलन किसी दूसरे तरीके ऑनलाइन या इंटरनल असेसमेंट से किया जाए।
