x

हर कोरोना मरीज की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग, बूस्टर डोज की अनुमति दे केंद्र: केजरीवाल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ANI

डीडीएमए की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि ओमिक्रॉन के खतरे से लड़ने के लिए दिल्ली तैयार है। उन्होंने केंद्र से गुजारिश की कि केंद्र दिल्ली में बूस्टर डोज लगाने की इजाजत दे। हर कोरोना मरीज की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने मुफ्त राशन वितरण को लेकर किए गए बड़े फैसले और टीचर्स यूनिवर्सिटी पर भी जानकारी दी।