x

आरोप: केजरीवाल ने पीएम-सीएम मीटिंग प्लेटफॉर्म का प्रयोग राजनीति के लिए किया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक की। बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपना पक्ष रखा। इस बीच दिल्ली सीएम केजरीवाल पर बैठक की रिकॉर्डिंग बैठक जारी रहने के दौरान ही जारी करने का आरोप लगाया गया। ऐसा पहली बार हुआ कि पीएम के साथ प्राइवेट बातचीत को रिकॉर्ड कर टेलीविजन पर दिखाया गया।