सीलिंग की समस्या से निजात दिलाएंगे केजरीवाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: punjab kesri
दिल्ली के व्यापारी को अरविन्द केजरीवाल ने 3 महीने से चल रही सीलिंग की समस्या का समाधान दिलाने का आश्वासन दिया है। केजरीवाल ने कहा कि 16 मार्च से विधानसभा सेशन शुरू होगा जिसमे सीलिंग को लेकर 1 प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जायेगा और अगर इसके बाद भी समाधान नहीं मिला तो ,31 मार्च से वह खुद व्यापारियों के साथ धरने पर बैठेंगे। केजरीवाल ने कहा कि सीलिंग के खिलाफ तीनो पार्टी 1 साथ हो जाये तो समस्या का समाधान 24 घंटो में ही हो जायेगा।