आरोप: केरल सरकार ने बाजार से तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी थी पीपीई किट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा पीपीई किट की खरीद में विपक्ष द्वारा लगाए गए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही हैं। दरअसल, केरल सरकार ने 2020 में महामारी की पहली लहर के दौरान बाजार से तीन गुना ज्यादा कीमत पर पीपीई किट खरीदने की मंजूरी दी थी। आरटीआई के तहत मिली जानकारी के मुताबिक, खरीद के आदेश में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा भी शामिल थीं।
