आयशा सुल्ताना राजद्रोह मामला: केरल हाईकोर्ट ने केंद्र, लक्षद्वीप प्रशासन से मामले में जवाब मांगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आयशा सुल्ताना मामले में 17 जून को अगली सुनवाई होगी। इससे पहले केरल हाईकोर्ट ने आयशा सुल्ताना की अग्रिम जमानत अर्जी पर लक्षद्वीप की पुलिस की राय पूछी। कोर्ट ने आयशा सुल्ताना की अग्रिम जमानत याचिका पर बयान दर्ज करने का निर्देश दिया। दूसरी तरफ कोर्ट ने केंद्र, लक्षद्वीप प्रशासन से मामले में जवाब मांगा। लक्षद्वीप की रहने वाली अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता-निर्देशक आयशा सुल्ताना पर राजद्रोह का आरोप है।
