केतनजी ब्राउन जैक्सन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला जज नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times of Israel
अमेरिकी सीनेट ने केतनजी ब्राउन जैक्सन को सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला जज के रूप में नियुक्त किया। इस प्रकार देश के सुप्रीम कोर्ट में पहली बार कोई अश्वेत महिला जज होगी। केतनजी, जस्टिस स्टीफन ब्रेयर की जगह लेंगी। केतनजी के लिए 53 से 47 वोट दिए गए। केतनजी ब्राउन जैक्सन की उम्र 51 साल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कानून के क्षेत्र में बतौर क्लर्क की थी।
