हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगाए गए खालिस्तानी झंडे, 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लिखे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह विधानसभा के मुख्य गेट और बाउंड्री पर खालिस्तानी झंडे लटके हुए मिले। इसके अलावा विधानसभा की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे मिले। घटना की जानकारी मिलते ही कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और झंडों को उतार दिया। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।