खालिस्तानी अलगाववादियों की इंदु मल्होत्रा को धमकी, पीएम मोदी सुरक्षा सेंध मामले की जांच से दूर रहने को कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Pioneer
खालिस्तानी अलगाववादियों ने सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा को धमकी दी कि वे उन्हें पीएम मोदी की सुरक्षा सेंध मामले की जांच नहीं करने देंगे। वकीलों को रिकॉर्डेड कॉल में कहा गया कि मामले से दूर रहें। इससे पहले भी वकीलों को ऐसे कॉल आ चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए इंदु मल्होत्रा की अगुआई में एक इंक्वायरी कमेटी का गठन किया था।
