653 गोलियां गायब होने पर किम जोंग ने पूरे शहर में लगाया लॉकडाउन, लोग हुए परेशान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने केवल 653 गोलियां गायब होने पर ही उत्तरी इलाके रियांगगैंग के हेसन शहर में लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन को भी 10 दिन बीत चुके हैं। लेकिन गोलियां बरामद नहीं हुईं। सरकार का सख्त आदेश है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जाती हैं तब तक शहर में लॉकडाउन लगा रहेगा। पुलिस और सेना दोनों मिलकर ही इसे ढूंढ़ रही हैं।
