किम जोंग उन ने घटाया वजन, नई लुक में नॉर्थ कोरियाई डिक्टेटर को पहचानना मुश्किल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
37 वर्षीय किम जोंग उन काफी बढ़े हुए वजन के साथ देखे गए हैं। लेकिन उत्तर कोरिया की वर्कर्स पार्टी की 8वीं केंद्रीय समिति की चौथी पूर्ण बैठक में जब किम जोंग उन ने हिस्सा लिया, तो वह काफी पतले दिखे। इस महीने की शुरुआत में अपने चाचा की मृत्यु के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति है। तानाशाह ने लगभग 44 पाउंड वजन कम किया। उनका वजन पिछले साल 140 किलोग्राम के करीब था।
