किम जोंग-उन ने चेताया- अगर उत्तर कोरिया को धमकी दी गई, तो होगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
किम जोंग-उन ने चेताया कि अगर उत्तर कोरिया को धमकी दी गई, तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले कर सकता है। उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह सैन्य परेड में परमाणु कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे शक्तिशाली हथियारों का प्रदर्शन किया। परेड में अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलें प्रदर्शित की गईं। किम ने राजधानी प्योंगयांग में इस सप्ताह एक विशाल सैन्य परेड के आयोजन को लेकर शीर्ष सैन्य अधिकारियों की प्रशंसा भी की।
