आज होगी किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला की ताजपोशी, जुट रही भीड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: scmp
किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला की भारतीय समयानुसार आज दोपहर साढ़े तीन बजे वेस्टमिंस्टर एब्बे चर्च में ताजपोशी होगी। 74 वर्षीय किंग चार्ल्स तृतीय को उनकी ताजपोशी के लिए 700 साल पुरानी सैंड एडवर्ड कुर्सी पर बैठाया जाएगा। 1953 में महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के 70 साल बाद राज्याभिषेक होगा। एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा घोषित किया गया था और अब उनका राज्याभिषेक होगा।
