कंबोडिया के राजा को राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Mid-day
कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए। आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राजा सिहामोनी से मुलाकात की। इस दौरान कंबोडिया के राजा को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। नोरोडोम सिहामोनी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। उनकी यह यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में हो रही है।
