किरोडी लाल मीणा को धमकी भरा पत्र मिला, कन्हैया के परिवार को दी थी आर्थिक मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tv9hindi
राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा को दिल्ली में एक धमकी भरा पत्र मिला। इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। अब डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि डॉ मीणा ने उदयपुर में मार दिए गए टेलर कन्हैयालाल के परिवार की आर्थिक मदद की थी।
