x

किसान आंदोलन: अपनी मांगों को लेकर किसानों ने 24 घंटे के लिए जाम किया KMP राजमार्ग

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर पिछले चार महीने से भी अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने आंदोलन में तेजी लाने के लिए शनिवार को कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) राजमार्ग 24 घंटे के लिए जाम कर दिया है। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, किसानों ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को राजमार्ग से गुजरने की अनुमति दे रखी है।