5 सिंतबर को होगी किसान महापंचायत, 300 से ज्यादा संगठन होंगे शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: latestly
संयुक्त किसान मोर्चा पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत करेगा। जिसमें देशभर के 300 से ज्यादा सक्रिय संगठन शामिल होंगे। इनमें से 60 किसान संगठन होंगे और बाकी कर्मचारी, मजदूर, छात्र, शिक्षक, रिटायर्ड अधिकारी, सामाजिक, महिला आदि संगठन होंगे। किसानों के 40 संगठन अग्रणी भूमिका में रहेंगे, जबकि 20 संगठन पूरा सहयोग करेंगे। इस महापंचायत में आने के लिए अभी तक 22 राज्यों के प्रतिनिधियों से सहमति मिल चुकी है।
