जानें कौन हैं यूएन कमीशन की अध्यक्ष चुनी गईं रुचिरा कंबोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian In Gulf
यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को यूएन के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया। वह भारतीय विदेश सेवा 1987 बैच की भारतीय राजनयिक हैं। 1991-96 तक विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन में बतौर अवर सचिव काम किया। 1996-99 तक, रुचिरा कंबोज ने मॉरीशस में प्रथम सचिव (आर्थिक और वाणिज्यिक) और पोर्ट लुइस में भारतीय उच्चायोग में प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।
