कोलकाता नगर निगम चुनाव: वोटों की गिनती शुरू, बीजेपी और टीएमसी में कड़ी टक्कर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Daily Guardian
कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए। 144 वार्डों के वोटों की गिनती के लिए 16 मतगणना केंद्र बनाए गए। मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है और 200 मीटर के इलाके में 144 धारा लागू रहेगी। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस दायरे में नहीं आने दिया जाएगा। बता दें कि 19 दिसंबर को इस चुनाव में लगभग 64% मतदान हुआ था।
