बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर में वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में आज मतदान शुरू हुआ। यहां कोलकाता पुलिस ने 28 सितंबर की शाम साढ़े 6 बजे से 30 सितंबर को मतदान खत्म होने तक मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की। बता दें इस बीच कई जगह हिंसा भी देखने को मिली। इस सीट से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं, वहीं भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है।
