भवानीपुर के मतदान केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू, 30 सितंबर को है मतदान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में चुनाव प्रचार खत्म हुआ। यहां कोलकाता पुलिस ने बीती शाम साढ़े 6 बजे से 30 सितंबर को मतदान खत्म होने तक मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की। यहां पर भाजपा और टीएमसी का तूफानी प्रचार हुआ। इस बीच कई जगह हिंसा भी देखने को मिली। इस सीट से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं, वहीं भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है।
