कोलकाता: फर्जी वैक्सीनेशन कैंप का शिकार हुईं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, आरोपी गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी फर्जी वैक्सीनेशन कैंप लगाकर घोटाला करने का मामला सामने आया है। इस कैंप में तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था और उन्होंने भी कोविड वैक्सीन लगवाई थी। वैक्सीनेशन होने का मैसेज न आने पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के बाद कैंप लगाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है।