केरल की पहली वित्त मंत्री केआर गौरी अम्मा का 102 वर्ष की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज केरल की पहली वित्त मंत्री केआर गौरी अम्मा का तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में निधन हुआ। वह 102 साल की थीं। वह दुनिया की पहली लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई कम्युनिस्ट सरकार की कैबिनेट की सदस्य थीं। जनदीपति सम्मान समिति के संस्थापक केआर गौरी अम्मा को कुछ दिनों पहले बुखार और ठंड लगने, सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
