बीजेपी विधायक के दुष्कर्म संबंधी विवादित बयान पर कृति सेनन का फूटा गुस्सा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाथरस मामले पर बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि मां-बाप लड़कियों को अच्छे संस्कार दें। विवादित बयान पर कृति सेनन ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- 'लड़कियों को सिखाया जाए कि कैसे वह रेप से बचें? क्या यह इंसान खुद को बोलते हुए सुन पा रहा है? यह वह मानसिकता है जिसे बदलने की जरूरत है। यह बेहद खराब है, आखिर वह अपने लड़कों को संस्कार क्यों नहीं दे सकते हैं?'
