कुमारस्वामी ने जोसेफ गोएबल्स से की अमित शाह की तुलना, ‘राजनीतिक गिरगिट’ कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Latestly
जनता दल एस के नेता व कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जर्मनी के नाजीवाद के प्रचारक जोसेफ गोएबल्स का नया अवतार बताया। कुमारस्वामी ने कहा कि शाह बीते आठ सालों में देश को विध्वंस के रास्ते पर ले गए। यही नहीं, जब अमित शाह दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर गए थे, तो पूर्व मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को ‘राजनीतिक गिरगिट’ कहा था।
