10 अप्रैल को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे बंद करेंगे किसान, मई में संसद तक होगा मार्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आंदोलनकारी किसानों ने 10 अप्रैल को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को 24 घंटे के लिए बंद करने का ऐलान किया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की मंगलवार को हुई बैठक में तय हुआ कि किसान मई में संसद तक मार्च करेंगे। चढूनी ने कहा, अगर संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई होती है तो प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण करने के लिए समिति का गठन करेंगे।
