x

स्कूली विद्यार्थियों को निशुल्क टैब देने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बना लद्दाख

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

स्कूली बच्चों को निशुल्क टैबलेट वितरित करने वाला लद्दाख देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। शुक्रवार को उप राज्यपाल आरके माथुर ने योन टैब योजना का वर्चुअल मोड पर शुभारंभ किया। खास बात ये है कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की मदद से 12,300 विद्यार्थियों के लिए टैबलेट में ऑनलाइन और ऑफलाइन सामग्री अपलोड की गई है। टैबलेट में ई-पाठ्य पुस्तकें, वीडियो लेक्चर, ऑनलाइन क्लास एप्लीकेशन शामिल हैं।