लखीमपुर कांड: अजय मिश्र टेनी बोले- बेटे के खिलाफ सबूत मिला तो इस्तीफा दे दूंगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times now news
लखीमपुर कांड मामले में जांच टीम ने 14 लोगों को आरोपी बनाया। जिनमें गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का एक रिश्तेदार भी शामिल है। मामले का मुख्य आरोपी उनका बेटा आशीष मिश्र है। अब मामले में अजय ने कहा कि बेटे के खिलाफ सबूत मिला तो इस्तीफा दे दूंगा। तीन अक्तूबर को तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसा में चार किसानों और एक पत्रकार सहित आठ लोगों की जान गई थी।
